Table of Contents
Toggle2024 के लोकसभा चुनाव की सबसे बड़ी लूज़र:मायावती
1984 में कांशीराम द्वारा बनाई गई BSP की कमान 2001 से Mayawati के पास है| हाथी नही गणेश है-ब्रह्मा,विष्ण,महेश है के नारे को चरितार्थ करते हुए मायावती ने 2007 के उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में 403 में से 206 सीटें जीतकर पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था|
देश के सबसे बड़े सूबे की मुख्यमंत्री बनने औऱ कानून व्यवस्था में ठीक-ठाक सुधार के कारण उन्हें उनके समर्थक देश के प्रधानमंत्री बनने के भी ख्वाब देखने लगे थे| किन्तु 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन को देखकर लगता है Mayawati की राजनीति अब ढलान अथवा समाप्ति की ओर है|
पार्टी की स्थापना और विचारधारा
अंबेडकर जयंती(14 अप्रैल) के दिन 1984 में प्रसिद्ध और लोकप्रिय अंबेडकरवादी नेता कांशीराम द्वारा इस पार्टी का गठन किया गया| उन्होंने इस पार्टी का नाम बहुजन समाज पार्टी इसलिए रखा कि ये पार्टी SC-ST-OBC-अल्पसंख्यक औऱ शोषित-वंचित समाज के हितों की रक्षा के लिए बनाई गई थी| उनका मानना था कि इस तरह का समाज देश में करीब 70% है जिसे बहुजन समाज कहना न्यायोचित होगा|
बहुजन शब्द अक्सर अंबेडकर प्रयोग में लेते थे जिनका मानना था कि उन्होंने ये शब्द बौद्ध ग्रंथों से लिया है| शुरुआत में BSP की छवि स्वर्ण विरोधी थी जिसका कारण उनका नारा था ‘तिलक,तराजू और तलवार,इनके जूते मारो चार’ किन्तु बाद में Mayawati में स्वर्णो खासकर ब्राह्मणों को साधने में सफलता पाई उसी का परिणाम था कि 2007 में उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में BSP को स्पष्ट बहुमत मिला|
शुरुआती चुनावी सफलता
पार्टी गठन के बाद BSP ने 1989 के लोकसभा चुनावों में पहली बार में ही चार सांसद जीतने में सफलता पाई| 1991 के लोकसभा चुनाव में ये संख्या तीन रह गयी किन्तु 1996 के चुनावों में दहाई का आंकड़ा पार करते हुए जीती हुई सीटो की संख्या को 11 तक पहुँचा दिया| इसके बाद BSP ने चार बार(1999,2004,2009,2019) दहाई का आंकड़ा छुआ जिसमें सबसे ज्यादा 21 सांसद 2009 के लोकसभा चुनाव में जीते|

peteklerin üstü nasıl açılır Petek temizleme hizmeti, ısınma sistemlerinin verimliliğini artırmak ve enerji tasarrufu sağlamak için önemlidir. Beşiktaş’deki ev veya iş yerlerinde bu hizmeti almak, kışın daha konforlu bir ortam sağlar. https://weddingmehandilko.com/ortakoy-besiktas-tikaniklik-acma/
Детейлинг с гарантией результата: выбирайте Москву.
Детейлинг стоимость detailing-uslugi.ru .