Prajwal Revanna
TogglePrajwal Revanna
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते Prajwal Revanna सेक्स स्कैंडल के आरोपों में घिर गए है| Prajwal Revanna के खिलाफ उनकी मेड (घरेलू नौकरानी) ने यौन शोषण की FIR दर्ज कराई है। केस हासन के होलेनरासीपुर थाने में दर्ज कराया गया है।
Prajwal Revanna कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से JDS की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वे यहां के मौजूदा सांसद भी हैं।
ऐसी खबरें निकल कर सामने आ रही है कि Prajwal Revanna के करीब 2000-2500 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए हैं। दावा किया गया है कि वायरल वीडियो में दिख रहीं महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगाती हुई रो रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं।
इस खबरों के बीच कर्नाटक के CM सिद्धारमैया की तरफ से गठित तीन सदस्यीय SIT ने जांच शुरू कर दी है। इसका नेतृत्व राज्य के ADG वीके सिंह कर रहे हैं। DG CID सुमन डी पेन्नेकर और IPS सीमा लाटकर भी SIT में शामिल हैं।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 354ए, 354डी, 506, 509 में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने Prajwal Revanna पर 2019 से 2022 तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

1 thought on “Prajwal Revanna : भारतीय राजनीति का घिनौना चेहरा”