Table of Contents
Toggleभारतीय राजनीति के किंग मेकर: चंद्रबाबू नायडू
हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनावों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नही मिला है ऐसे में छोटी-छोटी राजनीतिक पार्टियों की भूमिका अहम हो गयी है क्योंकि नई सरकार के गठन में उनकी बड़ी भूमिका होने वाली है| मौजूदा समय में नीतीश कुमार की पार्टी JDU और Chandrababu Naidu की पार्टी TDP किंगमेकर की भूमिका में है| बिना इन दोनों के सहयोग के केंद्र में सरकार बनाना लगभग नामुमकिन है|
चंद्रबाबू नायडू तीसरी बार किंगमेकर
Chandrababu Naidu भारतीय राजनीति का एक दिलस्चप किरदार है| आज वे केंद्र में सरकार बनाने के प्रयासों की मुख्य धुरी है| उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनावों में 16 सीटों पर जीत दर्ज की है| सीटों के लिहाज से देखा जाये तो उनकी पार्टी देश की पांचवी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आई है|
1996 में वे NDA के संयोजक थे और इनके सहयोग से अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार चली थी| इसी प्रकार 1999 में भी वे NDA के साथ थे| 2024 में वे अभी तक NDA के साथ ही है और सरकार गठन में उनकी अहम भूमिका होने वाली है|

2 thoughts on “Chandrababu Naidu : भारतीय राजनीति के NO. 1 किंग मेकर”