Table of Contents
Toggleभरतपुर राजपरिवार में अशोभनीय जंग
Bharatpur royal family
भरतपुर जाट रियासत अपने शौर्य,वीरता औऱ दबंगई के लिए पूरे देश में जानी जाती है किंतु पिछले दो तीन सालों से इस रियासत के वारिसों में संपत्ति को लेकर एक अशोभनीय जंग छिड़ी हुई है|
Bharatpur royal family में छिड़ी इस जंग में एक और महाराज विश्वेन्द्रसिंह है तो दूसरी ओर उनकी पत्नी दिव्यासिंह और उनके ही पुत्र अनिरुद्धसिंह है|
क्या है विवाद?
महाराज विश्वेन्द्रसिंह की पत्नी दिव्यासिंह औऱ उनके पुत्र अनिरुद्धसिंह का आरोप है कि महाराज साहब शराब के आदी है और नशे में उनके साथ दुर्व्यवहार करते है|
उनका ये भी आरोप है कि महाराज विश्वेन्द्र सिंह ने राजपरिवार से विरासत में मिली बहुत सारी संपत्ति को बेच दिया है और जो बची हुई संपत्ति है उसको भी बेचना चाहते है जबकि विश्वेन्द्रसिंह का आरोप है कि उनकी पत्नी और पुत्र ने एक राय होकर उन्हें राजपरिवार की संपत्ति से बिल्कुल बेदखल कर रखा है| पिछले काफी समय से विश्वेन्द्रसिंह राजपरिवार से दूर जयपुर स्थित अपने निजी मकान में रह रहे है|
ताजा घटनाक्रम
पूर्व कैबिनेट मंत्री और राजपरिवार के सदस्य विश्वेन्द्र सिंह ने उपखंड अधिकारी के यहां भरण पोषण अधिकरण में अपनी पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ याचिका दायर की है और उन्होंने पांच लाख रुपये प्रतिमाह भरण पोषण लेने की मांग की है|
क्या क्या लगाए है आरोप?
पूर्व मंत्री ने SDM कोर्ट के समक्ष पत्नी और बेटे से पांच लाख रुपये प्रतिमाह भरण पोषण और मोती महल, कोठी दरबार निवास पर कब्जा दिलाने की मांग की है| विश्वेंद्र सिंह ने परिवाद में लिखा है कि ‘प्रार्थी वरिष्ठ नागरिक है और ह्रदय रोग से पीड़ित हैं|उन्हें साल 2021 और 2022 में दो बार कोरोना हुआ, उस दौरान पत्नी और बेटे उन्हें देखने के लिए भी नहीं आये|’
साथ ही उन्होंने ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी और बेटे ने उनके पहनने के कपड़ों को कुएं में फेंक दिया| उन्हें लोगों से मिलने तक नहीं दिया जाता है| उनके साथ मारपीट हुई और उन्हें एक कमरे तक सीमित कर दिया, जिसके बाद उन्होंने घर छोड़ दिया’
पत्नी और बेटे की प्रेस-कॉन्फ्रेंस
मंत्री विश्वेंद्र सिंह के आरोपों का जवाब देते हुए उनकी पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध ने आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा कि विश्वेंद्र सिंह के पास कोई काम धंधा नहीं है| वे बस वह इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाकर हमें बदनाम करना चाहते हैं|
यह लड़ाई पुश्तैनी जायदाद बचाने की है|बेटे अनिरुद्ध ने विश्वेंद्र सिंह पर आरोप लगाए कि वे लगातार पुश्तैनी जायदाद को बेच रहे थे. मोती महल को भी बेचने वाले ही थे| बस वहीं से यह लड़ाई शुरू हुई है|अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हमें घर भी संभालना है और काम धंधे भी संभालने हैं लेकिन विश्वेंद्र सिंह के पास कोई काम नहीं है|
वे बस अपने 10-15 लोगों के साथ बैठकर इस तरह की रणनीति बनाकर हमको बदनाम करना चाहते हैं| इस मामले में वह एसडीएम पर दबाव बनाना चाहते हैं| इससे पहले भी कई बार Bharatpur royal family के बीच झगड़े का मामला सामने आ चुका है|

Kadıköy elektrikçi olarak kadıköy ilçesine yakın bir konumdayız. Hizmetlerimizi en iyi ekipmanlar ile en uygun fiyatlara yapıyoruz Kadıköy Elektrik Ustası. Kadıköy merkez ve kadıköyün bütün mahallerine profosyonel hizmet kalitesi ile hizmet veriyoruz. https://kansabook.com/ustaelektrikci
Kadıköy kombi sigortası bağlama Kadıköy’deki elektrik tesisatı hizmeti, binaların elektrik altyapısını kurmak veya yenilemek için önemlidir. Profesyonel elektrikçiler, güvenli ve sağlam bir elektrik tesisatı oluşturarak mekanların elektrik ihtiyacını karşılarlar. Güvenilir malzemeler kullanılarak yapılan elektrik tesisatı, uzun ömürlü ve sorunsuz bir kullanım sağlar. http://studbs.org/asker/kadikoy-elektrikci-ariza-servisi/
кракен онион
Я недавно нашел сайт blacksprut ссылка и он действительно классный. Очень удобный интерфейс и много полезной информации.
Source:
– https://bazaonion.com/