Table of Contents
Toggleबरमूडा ट्रायंगल : एक अनसुलझी पहेली
बरमूडा ट्रायंगल उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के बीच उत्तरी अटलांटिक महासागर में कैरेबियन द्वीप समूह के आसपास लाखों वर्गकिमी में फैला हुआ समुद्री क्षेत्र है| इसके बारे में सबसे पहले जिक्र दुनिया के जाने माने समुद्री यात्री कोलंबस ने किया था और इस जगह को अद्भुत तौर पर रहस्यमयी और खतरनाक बताया था|

इस जगह के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहाँ जाकर विज्ञान और दुनियादारी के सब नियम विफल हो जाते और जो भी इसके आसपास फटकता है वो इस रहस्यमयी दुनिया के आगोश में सदा सदा के लिए चला जाता है|सैंकड़ो साल के डरावने इतिहास के सात ये जगह हजारों लोगों को अपने आगोश में ले चुकी है| इस क्षेत्र से उड़ने वाले हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर और इस क्षेत्र से गुजरने वाले पानी के जहाज औऱ विशेष नावें सब जादुई ढंग से गायब हो जाती है|
वैज्ञानिक और खोजी प्रकृति के लोगों ने बहुत प्रयास किया कि वे पता लगाएं कि इन विनाशकारी घटनाओं का क्या कारण हो सकता है? किन्तु इस प्रयास में भी सैंकड़ो लोगों ने अपने जान गंवा दी और ये पहेली अनसुलझी की अनसुलझी रह गयी|

2 thoughts on “Bermuda Triangle : एक अनसुलझी पहेली”